Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए फार्म हाउस पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर…

गुरुदेव,  बिलासपुर : कुख्यात हिस्ट्रीशीटर रंजन गर्ग के मस्तूरी हाईवे के पास सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाए गए फार्म हाउस पर आज सुबह से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच ये कार्रवाई कर रही है।

मस्तूरी हाईवे के पास ग्राम पंचायत ढेका के पास 1 एकड़ सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया फार्म हाउस शराब, जुआ जैसे अवैध धंधों का अड्डा बन गया था। कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व और पुलिस टीम कार्रवाई कर रही है।  हत्या समेत कई गंभीर अपराधों में आरोपी रंजन गर्ग फिलहाल सुप्रीम कोर्ट से जमानत के बाद जेल से बाहर है।

Exit mobile version