Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

आरोपियों ने पार किए पंचायत भवन के दरवाजे, जाने पूरा मामला

बिलासपुर : मस्तूरी क्षेत्र अंतर्गत भिलाई स्थित पंचायत भवन राजीव सेवा केंद्र का दरवाजा तोड़कर चोरों ने लोहे का सामान पार कर दिया। ग्राम पंचायत के सचिव ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भिलाई में रहने वाले बलराम राजगीर पंचायत सचिव हैं। उन्होंने बताया कि गांव के जानकी सरोवर के पास राजीव गांधी सेवा केंद्र बनाया गया है।

पंचायत का सामान रखा हुआ है। बुधवार की दोपहर सरपंच के पति श्याम लाल पटेल के साथ सचिव भवन में पहुंचे। भवन का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। अंदर के कमरे में रखे लोहे के दरवाजे गायब थे। सचिव ने इसकी शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

मस्तूरी क्षेत्र अंतगत देवगांव में रहने वाले भरत सिंह खांडेकर गांव के सरपंच हैं। उन्होंने शिकायत में यह बताया कि पंचायत की ओर से गांव में गोठान का निर्माण कराया जा रहा है। गोठान में सुरक्षा के लिए लोहे का गेट लगाया गया है। 23 मई की रात आठ बजे तक वहां गांव के लोग काम कर रहे थे। इस दौरान सब कुछ सही थी। दूसरे दिन सुबह गांव के लोग वहां पहुंचे तो गोठान में लगा गेट गायब था। गांव के लोगों ने इसकी सूचना सरपंच को दी। इसके बाद सरपंच ने घटना की शिकायत मस्तूरी थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर गांव में पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version