Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नहीं थम रहा नक्सलियों का आतंक, युवक की हत्या कर खेत में फेंका शव

FILE

बीजापुर : वंनाचल क्षेत्र में नक्सलियों के आतंक के मामले सामने आते ही जा रहे है। आए दिन नक्सली ग्रामीण व जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश में रहते है। बता दे की नक्सलियों ने एक बार फिर एक युवक की हत्या कर दी है। जानकारी के मुताबिक युवक लकड़ी लेने के लिए जंगल की ओर गया था। इसी बीच नक्सलियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।



बता दे की मृतक की पहचान अवलम हड़मा के नाम से हुआ है।यह घटना बीती रात की बताई जा रही है। जहां अवलम हड़मा जंगल की ओर लकड़ी लेने के लिए गया था। इसी दौरान नक्सलियों ने युवक को मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद शव को गांव के नजदीक खेत में फेंक दिया। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में दहशत का माहौल हो गया है।



पिछले कुछ दिनों से नक्सली काफी सक्रीय दिखाई दे रहे है। इससे पहले भी दंतेवाड़ा में बड़ी घटना को अंजाम दिया था। बता दे की बुधवार को नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक वाहन को विस्फोट से उड़ा दिया। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी समेत एक वाहन चालक शहीद हो गए।

Exit mobile version