रानीतराई : पाटन विधानसभा अंतर्गत रानीतराई थाना क्षेत्र के बेलहरी और किकिरमेटा के बीच ट्रक (CG 08 L 2898) चालक उगेश कुमार साहू (35 वर्ष) रास्ता भटक जाने की वजह से ट्रक को रोड किनारे खड़ी कर ट्रक के ऊपर सो गया था। आज तड़के सुबह करीब 4 बजे पाटन के ग्राम सेलूद से गिट्टी भरकर किकिरमेटा की ओर जाती हाइवा (CG04 LR 6678) खड़ी ट्रक के पीछे जा टकराई।
हाइवा की ठोकर से खड़ी ट्रक रोड किनारे खेत के अंदर चली गई। जिससे हाईवा चालक ओकार ठाकुर (22 वर्ष) को चोट आई है। वहीं ट्रक के कंडक्टर मनोहर (24 वर्ष) के सिर और पैर मे गंभीर चोटें आई है। दोनों घायलों को ‘डायल 112’ के मदद से पाटन समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है की घायलों की स्थिति सामान्य है। इस खबर से हम आपको अपडेट रखेंगे तब तक के लिए बने रहे “छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़” पर
