Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

*दस साल के मो. अयान बीबा ने उन्तीस रोजे मुकम्मल की*

*राजनांदगांव। पवित्र रमजान के महीने के चलते पूर्व छत्तीसगढ़ राज्य हज कमिटी के सदस्य और वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इमरान बीबा के भतीजे और मोहम्मद एजाज बीबा के बेटे मोहम्मद अयान बीबा ( 10 वर्ष ) ने पूरे 29 रोजे मुकम्मल करके अल्लाह को राजी करने की कोशिश की है  और अपने वतने अज़ीज़ हिन्दुस्तान के अमन, चैन और तरक्की के लिए दुआ की हैं। उनके इस हौसले की समाज में अच्छी तारीफ हो रही है।
उल्लेखनीय है कि कल ईद उल फितर 31 मार्च को होना है। चांद की तस्दीक हों गई हैं। कल 31 मार्च को ईद उल फितर मनाया जाएगा। रमजान के चलते मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा विशेष नमाज अदा की जाएगी। ईद को लेकर समाज में उत्साह का माहौल है।*

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version