Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भजन-कीर्तन और मटकी फोड़ ने बांधा समां : तहसील साहू संघ ने मनाया जन्माष्टमी का पर्व

गरियाबंद। तहसील साहू संघ गरियाबंद के प्रांगण में स्थित माता कर्मा एवं भगवान श्रीकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ भव्य रूप से मनाया गया। इस दौरान पूरे मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन-पूजन से हुआ। विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात भगवान श्रीकृष्ण एवं माता कर्मा की आरती की गई। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से पूरा परिसर गूंजायमान हो उठा।

जन्माष्टमी के अवसर पर दही लूट एवं मटकी फोड़ का भी भव्य आयोजन किया गया। मटकी फोड़ कार्यक्रम में युवाओं एवं श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे आयोजन में उल्लास और रोमांच का रंग भर गया।

इस अवसर पर रामाधार साहू, शत्रुघ्न साहू,अशोक साहू, मिलेश्वरी साहू,पुष्पा साहू, इंदु साहू, तनु साहू,नेहरू साहू, राजेश साहू,संतुराम साहू, तुलसीराम साहू,शिवदयाल साहू, त्रेता साहू, सुनीता साहू, पुनिता साहू, भागवत साहू, भिखारीराम साहू सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

साहू समाज के इस आयोजन ने धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा की जीवंत झलक प्रस्तुत की। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण से समाज एवं क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

Exit mobile version