Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

26 नवम्बर को गोड़पेंण्ड्री में होगा तहसील स्तरीय संविधान दिवस समारोह का आयोजन

 सतनामी आसरा पाटन एवं सतनामी समाज गोड़पेंण्ड्री के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किए जाएंगे समारोह पूर्वक संविधान दिवस  

 संवैधानिक पदों पर आसीन समाज के गौरव जनों के आतिथ्य में होगा आयोजन…संविधान की जानकारी देते हुए विगत चार वर्षों से पाटन विकासखण्ड के अलग-अलग गांवों में आयोजित किए जाते रहे हैं संविधान दिवस

पाटन/संतोष देवांगन : संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के अथक परिश्रम से 2 वर्ष 11 माह और 18 दिनों में तैयार भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर 1949 को अंगीकृत,अधिनियमित और आत्मार्पित किया गया था।जिसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़ा संविधान से सम्मान प्राप्त हैं।इस ऐतिहासिक गौरवशाली दिवस को यादगार बनाने एवं लोगों को संविधान के बारे में जन जागरूकता के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाया जाता हैं।इस परिप्रेक्ष्य में विगत चार वर्षों से सतनामी आसरा पाटन द्वारा पाटन तहसील अंतर्गत अलग-अलग गांवों में गांव समाज के साथ संयुक्त तत्वावधान में संविधान दिवस का समारोहपूर्वक आयोजन किया जाता रहा है। इस अवसर पर चुलबुली डांस ग्रुप कौही के द्वारा संविधान व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा छत्तीसगढ़ लोक संस्कृति से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।

वही सतनामी आसरा पाटन के संयोजक राजेन्द्र मारकण्डे ने बताया कि इस वर्ष संविधान दिवस का आयोजन सेलूद क्षेत्र के गोड़पेंण्ड्री ग्राम में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 5 बजे जय स्तंभ व बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर तथा संविधान पुस्तिका में दीपप्रज्वलीत पश्चात माल्यार्पण कर संविधान के सामुहिक वाचन से होगा। संवैधानिक पदों पर आसीन समाज के गौरव जनों के आतिथ्य में उपस्थित लोगों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ और सबसे बड़े संविधान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि संविधान दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के.पी. खाण्डे अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग, अध्यक्षता भूनेश्वर बघेल अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, विशिष्ट अतिथि एस एल मात्रे जज लेबर कोर्ट ,के एस गावस्कर ज्वाइन डायरेक्टर लोक अभियोजक, अश्विनी बंजारा ज्वाइन डायरेक्टर कृषि,एस एल जांगड़े श्रमायुक्त, हरबंश मिरी डिप्टी कलेक्टर एवं सहायक आयुक्त अजाक दुर्ग, विपुल गुप्ता एसडीएम पाटन, राजकुमार लहरे टीआई पाटन, श्रीमती दिनेश चतुर्वेदी दानवीर भामाशाह सम्मानित,अमोलदास टंडन स्व.देवादास बंजारे सम्मानित, एस आर बांधे सेवानिवृत्त अपर कलेक्टर, बी एल कुर्रे सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, दिनेश चतुर्वेदी प्रदेशाध्यक्ष भीम रेजिमेंट छत्तीसगढ़, विशेष अतिथि चेतन चंदेल समाजसेवी रायपुर, जागृत कुर्रे जिलाध्यक्ष सतनामी समाज कोरिया, विनोद कोसले को-फाउंडर सोजलीफ,शैलेश विद्रोही शिक्षक, दुलार सिंह ठाकुर उत्कृष्ट शिक्षक एवं समाजसेवी, दिनेश जोशी समाजिक कार्यकर्ता, सोहन बघेल पूर्व अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन, संतराम कुर्रे अध्यक्ष तहसील सतनामी समाज पाटन, दिनेश टंडन समाजसेवी, श्रीमती ओम टंडन समाजसेवी, श्रीमती कौशल्या महलवार समाजसेवी, श्रीमती त्रिवेणी बंजारे समाजसेवी, शीतल कोठारी समाजसेवी, कौशल रात्रे समाजसेवी, कामेश बंजारे समाजसेवी होंगे।

 

Exit mobile version