Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सड़क हादसे में टीचर की दर्दनाक मौत, पुलिस कर रही जाँच

जांजगीर चांपा : घर जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बता दे की मृतक शिक्षक गोधना के निवासी थे और पामगढ़ में किराए के मकान में रहते थे।यह घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मिली जानकारी के अनुसार ,बीती रात शिक्षक रूपचंद साहू (52 वर्ष) अपनी भांजी से मिलने के लिए चंडीपारा गये थे। वहां से रात को वापस अपने घर लौटने के दौरान दुपट्टा मोड़ के पास तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी। वही इस हादसे में शिक्षक के सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही मौत हो गई।

बता दे की मृतक शिक्षक रूपचंद मस्तूरी विकास खंड के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ थे। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ और पुलिस की टीम पहुंची। पुलिस ने रात में ही शव की शिनाख्त और पंचनामा के बाद इसकी जानकारी परिजनों को दी। इस दुखद घटना के बाद शिक्षक के घर में मातम पसरा हुआ है। वहीं मृतक शिक्षक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version