गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव/खुज्जी : छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण लोकपर्व हरेली तिहार के अवसर पर कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने प्रदेशवासियों सहित खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
तरुण सिन्हा ने कहा कि हरेली तिहार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, प्रकृति और हरियाली से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व प्रकृति के प्रति प्रेम, पर्यावरण संरक्षण और छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी प्राकृतिक सुंदरता, हरियाली और समृद्ध लोक परंपराओं के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। हरेली तिहार जैसे पर्व हमें प्रकृति के संरक्षण के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं।
हरियाली और संस्कृति को संजोने की अपील
कांग्रेस नेता तरुण सिन्हा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर छत्तीसगढ़ की हरियाली, संस्कृति और खुशहाली को संजोए रखें। पर्यावरण की रक्षा करना और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राकृतिक संसाधनों को सुरक्षित रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हरेली तिहार का पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियां लेकर आए। साथ ही छत्तीसगढ़ की धरती सदैव हरियाली, सुख-समृद्धि और खुशहाली से परिपूर्ण रहे। तरुण सिन्हा ने देश एवं प्रदेशवासियों सहित खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हरेली तिहार की ढेरों बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
