Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

केन्द्र के बजट में कांग्रेस के घोषणा पत्र न्याय के एजेंडे की नकल : सैय्यद अफजल

राजनांदगांव : कांग्रेस नेता व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सैय्यद अफजल अली ने कहा कि इस बजट ने कमोबेश कांग्रेस के घोषणा-पत्र की नकल की है। महत्वपूर्ण बात युवा निधि योजना के बारे में है। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने इसे अप्रेंटिसशिप में शामिल होने वाले प्रत्येक युवा को 5000 रुपये देने की घोषणा की है। इससे पता चलता है कि इस सरकार ने राहुल गांधी के विचारों की नकल की है।

सैय्यद अफजल अली ने कहा कि, आंध्र प्रदेश के लिए विशेष श्रेणी से इनकार कर दिया गया है। वे आंध्र प्रदेश को लॉलीपॉप दे रहे हैं। सैय्यद ने कहा केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2024-25 में प्रमुख राज्यों बिहार और आंध्र प्रदेश के लिए कई विकासात्मक परियोजनाओं की घोषणा की। यह घोषणा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद बिहार में नितीश कुमार और आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू किंगमेकर बन गए, जिससे भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को रिकॉर्ड तीसरी बार सत्ता में वापस आने में मदद मिली।

सैय्यद अफजल अली ने कहा कि, विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गुट द्वारा नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू दोनों को अपने पक्ष में करने के प्रयासों के बावजूद, दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में बने रहे। सैय्यद ने मोदी सरकार का नकलची बजट बताया है, जो कांग्रेस पार्टी के न्याय के एजेंडे को ठीक से कॉपी भी नहीं कर पाए। पीएम मोदी अपने गठबंधन के साथियों को ठगने के लिये रेवडियां बांट रहे है, ताकि एनडीए बची रहे।

सैय्यद अफजल अली ने कहा कि, यह देश की तरक्की नहीं बल्कि मोदी सरकार को बचाने का बजट है। बजट में कोई योजना नहीं है। यह बहुत अनुचित बजट है। भारत के अधिकांश राज्यों को नजर अंदाज किया गया है। आमजन की जरूरी चिंताओं को नजरअंदाज किया गया है, सिर्फ अपनी सरकार बचाने के लिए, केन्द्र सरकार को इस बात की परवाह नहीं है कि विभिन्न राज्यों की स्थानीय जरूरतें क्या हैं और इसीलिए इंडिया गठबंधन इसका विरोध कर रहा है।

Exit mobile version