Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जनता की अपेक्षाओं के खिलाफ भीषण बेरोजगारी के माहौल में घोर निराशाजनक बजट – सैय्यद अफ़ज़ल अली

राजनांदगांव : जिला कांग्रेस कमेटी व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सैय्यद अफ़ज़ल अली ने कहा बजट में ना राहत हैं ना रियायत हैं, ये एक घोर निराशाजनक बजट हैं। महंगाई से त्रस्त जनता के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं युवाओं के “रोजगार” हेतु कोई रोड मैप नहीं दिखता प्रदेश के युवा, बेरोजगार, किसान, महिला, मजदूर आदिवासी सभी वर्गों को हताश करने वाला बजट हैं।

बजट में सिर्फ आंकड़ों की बात की गई है सिर्फ़ खोखले दावे है, कैसे करेंगे नहीं बताया गया है, बजट में मोदी की गारंटी को पुरा करने का कोई ठोस वीजन नहीं है, महंगाई से निपटने के लिए कोई ठोस रणनीति नहीं है बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने का वादा किया गया था पर इस बजट में इसका कोई प्रवधान नहीं दिखता युवाओं का बेरोजगारी भत्ता भी हजम कर गई डबल इंजन की सरकार।

Exit mobile version