Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बच्ची से गंदी हरकत करने वाला सफाई कर्मी गिरफ्तार

दुर्ग : रुंगटा पब्लिक स्कूल के सफाई कर्मी ने एलकेजी में पड़ने वाली मासूम छात्राओं के साथ गन्दी हर्कत की है। एक छात्रा ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से करते हुए जामुल थाने में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने आज सुबह आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है।



जामुल थाना प्रभारी याकूब मेमन ने बताया कि, रुंगटा पब्लिक स्कूल कुरुद भिलाई में छोटी बच्चियों के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी क्लास वन में पढ़ती है। वहां सूरज बंजारे नाम का सफाई कर्मी है।



वो स्कूल की छोटी बच्चियों को गलत जगह टच करके उनके साथ गंदी-गंदी हरकत करता है। एक बच्ची ने ये बात परिजनों को बताई इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन और जामुल थाने में की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 354 क. पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Exit mobile version