* नगर पंचायत पाटन में मनोनीत एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण सम्पन्न, सांसद विजय बघेल ने दी शुभकामनाएं…
पाटन। नगर पंचायत पाटन कार्यालय में मनोनीत एल्डरमैनों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल रहे। विशिष्ट अतिथियों में भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष कीर्ति नायक, नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले, मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष निशा योगेश सोनी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी हेमंत वर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उपासना चंद्राकर सहित जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ भगवान श्री जगन्नाथ रथयात्रा में शामिल हुए सांसद विजय बघेल
नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश (निक्की) भाले ने अपने संबोधन में कहा कि शासन के निर्देशानुसार एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। राज्य सरकार जनहित की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है और नगर पंचायत सदैव नागरिकों की सेवा के लिए उपलब्ध है।
मंडल अध्यक्ष रानी केशव बंछोर ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैनों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के विकास में सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और सामूहिक प्रयासों से पाटन को नई पहचान मिलेगी।
भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा तीन एल्डरमैनों की नियुक्ति की गई है। पाटन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि है और इस नगर के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने अपने उद्बोधन में नवनियुक्त एल्डरमैनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दायित्व सेवा और जनविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पाटन ने प्रदेश में स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है और इसे आगे भी बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका की भी सराहना करते हुए कहा कि वे समाज और लोकतंत्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करते हैं।
सांसद श्री बघेल ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सतत निगरानी रखनी चाहिए ताकि जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अपने हालिया विदेश दौरे का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्हें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला जी के साथ जाने का अवसर मिला अब तीन लोगे के साथ एक सांसद और एक राज्य सभा सांसद राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी साथ विदेश जाने का अवसर प्राप्त हुआ, जो उनके लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व कुम्हारी में भी एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण सम्पन्न कराया गया तथा अगले दिन अहिवारा में भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना है। कार्यक्रम के अंत में प्रवीण ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया।
