Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में “स्वामी आत्मानंद जी स्मृति” व्याख्यान माला का शुभारंभ 14 जनवरी से

शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में "स्वामी आत्मानंद जी स्मृति" व्याख्यान माला का शुभारंभ 14 जनवरी से

रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय रानीतराई में ” स्वामी आत्मानंद जी स्मृति व्याख्यान माला” का आयोजन 14 जनवरी से आरंभ किया जायेगा । इस व्याख्यान माला में विभिन्न विषयह विशेषज्ञों को निरन्तर आमंत्रित किया जायेगा ताकि छात्र- छात्राएं लाभान्वित हो सकें ।

उक्त आशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.आलोक शुक्ला जी दी है उन्होनें बताया कि 14 जनवरी को प्रात: 11 बजे महाविद्यालय के अस्थायी परिसर स्वामी परमानन्द हाईस्कूल में ” स्वामी आत्मानंद जी स्मृति व्याख्यान माला ” का आयोजन किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओम प्रकाश वर्मा जी, सचिव-विवेकानंद विद्या पीठरायपुर उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री अशोक साहू जी, उपाध्यक्ष-जिला पंचायत, दुर्ग करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हेमंत देवांगन, अध्यक्ष- हिन्दी साहित्य समिति पाटन उपस्थित रहेंगे।

डॉ. शुक्ला जी ने कहा कि इस व्याख्यान माला का उद्देश्य विभिन्न विषयों के विद्वान तथा प्रबुद्ध वक्ताओं आमंत्रित करें ताकि छात्र उनसे संवाद स्थापित कर अपने अकादमिक ज्ञान की वृद्धि कर सकें ।

Exit mobile version