रानीतराई : स्वामी आत्मानंद जी महाराज के जन्म जयंती 6 अक्टूबर को पाटन के स्वामी आत्मानंद जी के मूर्ति में माल्यर्पण कर 2 बजे खूबचंद बघेल सभागार भवन अटारी में होगा जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी मुख्यातिथि के रूप में एवं अन्य विशिष्ट अतिथि गण शामिल होंगे।
जिसमे सभी जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पाटन, जामगांव आर, कुम्हारी के सभी पदाधिकारी जोन, सेक्टर प्रभारी, जिला एवं जनपद, पार्षद, पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, इंटक कांग्रेस, सहित कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए सभी विंग के कार्यकर्ताओं बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।
नोट :- उक्त कार्यक्रम में यहाँ छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा किया जाना है।
