Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रानीतराई में प्रवेश उत्सव मनाया गया

रानीतराई  23जून ! पाटन विकासखड के अंतर्गत स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रानीतराई में शाला प्रवेश उत्सव व पुस्तक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैल चित्र का पूजा अर्चना कर हुई जिसके पश्चात अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया गया सभी नवप्रवेशी बच्चों को मिठाई खिलाकर उनको निशुल्क किताब का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में छात्र छात्राओं के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई साथ ही साथ शाला में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया जिसमें प्रतिनिधि जिला पंचायत सदस्य कमलेश नेताम की सुपुत्री हिमांशी नेताम का सम्मान अतिथियों के द्वारा किया गया ।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष माननीय अशोक साहू जी, जनपद पंचायत पाटन के सभापति माननीय रमन टिकरिहा, जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर के अध्यक्ष माननीय राजेश ठाकुर जी ,कोषाध्यक्ष व  जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि माननीय कमलेश नेताम जी, ग्राम पंचायत रानीतरई के सरपंच माननीय निर्मल जैन जी, शाला विकास समिति के अध्यक्ष माननीय भविष्य जैन जी, स्कूल के प्राचार्य सीएल साहू जी, शिक्षक ओपी सिंह जी ,शिक्षक केएल देवांगन जी, युवा नेता सुमित विश्वकर्मा जी, सहित स्कूल स्टाफ स्कूल के बच्चे और पेरेंट्स  मौजूद रहे

Exit mobile version