Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

भाजपा सरकार में विद्युत विभाग के अधिकारी हैं मस्त जनता है त्रस्त – सूर्यकांत जैन

राजनांदगांव। राज्य भाजपा सरकार के गलत नीतियों के चलते राज्य में विद्युत आपूर्ति सरप्लस होने के बावजूद विद्युत दर में बेतहाशा वृद्धि की गयी है तथा प्रदेशभर में बार-बार हो रही अघोषित विद्युत कटौती से प्रदेश की आमजनता एवं किसान और छात्र परेशान है। विद्युत दरों में हुए बेतहाशा बढ़ोत्तरी व अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 08 जुलाई 2024 सोमवार को प्रदेश के समस्त मुख्यालयों में एक-दिवसीय धरना प्रदर्शन किये जाने का निर्णय लिया गया है।

शहर दक्षिण  ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने बताया कि शहर के विद्युत कार्यालय के सामने प्रातः 10/30 बजे से शहर दक्षिण ब्लॉक द्वारा धरना प्रदर्शन के माध्यम से राज्य की भाजपा सरकार द्वारा बढाये गये विद्युत दर को वापस लिये जाने व प्रदेश में हो रही अघोषित विद्युत कटौती बंद कर प्रदेश की आमजनता सहित किसान भाईयों को राहत पहुंचाये जाने की मांग की जायेगी।

*➡️ 8 तारीख को विद्युत विभाग के सामने देंगे धरना* श्री जैन ने आगे बताया कि 08 जुलाई 2024 दिन सोमवार को एक-दिवसीय धरना प्रदर्शन में मुख्यरूप से शहर जिला कांग्रेस के प्रभारी बृजेश शर्मा,शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा, महापौर, स्थानीय प्रदेश पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजनों, शहर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक पूर्व प्रत्याशी पूर्व विधायकों, एआईसीसी एवं पीसीसी सदस्यों, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पार्षद गण पदाधिकारियों, मोर्चा संगठन प्रकोष्ठ विभाग के ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षित सदस्यों, नगरीय निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के समस्त कांग्रेस जनों से अधिक से अधिक संख्या में धरना प्रदर्शन में शामिल होकर जनता की आवाज बुलंद करने  की अपील दक्षिण ब्लॉक के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने की।

राजनांदगांव से दीपक साहू

Exit mobile version