गरियाबंद। सुरक्षा बलों द्वारा 16 एवं 17 अगस्त की दरम्यानी रात, आप्स प्लान के मुताबिक लाइंग अप पोजिशन के बाद, 17 अगस्त की सुबह, गोबरा रोड झापेन नाला के आगे जंगल पहाड़ी में सर्चिंग के दौरान पुलिस पार्टी पर, जंगल में पहले से घात लगाकर छिपे सशस्त्र माओवादीयों द्वाराअंधाधुंध फायरिंग की गई।
पुलिस पार्टी द्वारा अपनी सुरक्षा के उपाय करते हुये नक्सलियों को आत्मसमर्पण की हिदायत दी गई, किन्तु नक्सली लगातार फायरिंग करते रहे, फिर पुलिस टीम को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल झाड़ियों की आड़ लेते हुये भाग खड़े हुये।
जिसके बाद आत्मसमर्पित नक्सली दीपक मंडावी द्वारा वह स्थान बताया गया जहां माओवादीयों ने भारी मात्रा में गोला बारूद व अवैध धनराशि जमीन में गड़ा कर रखा था।
घटना स्थल की जांच बीडीएस टीम से कराई गई, फिर जमीन की खुदाई के बाद एक नीले रंग के तिरपाल के अंदर देशी बीजीएल बड़ा 04 नग, देशी सुरका सेल छोटा 04 नग, हैंड ग्रेनेड 01 नग, नक्सली पोज 02 नग, नक्सली वर्दी, बेल्ट और एक छोटे स्टील डिब्बे के अंदर 100 , 500, तथा 2000 के नोटों के बंडल मिले, समक्ष गवाहन नोटो की गिनती की गई, जो 16 लाख 50 हजार रुपये हुये।
इसके अतिरिक्त सुरका कारतूस देशी 07 नग,1 रेडियो सेट, लेपटॉप, इंसास राउंड 5.56 एमएम, जिलेटिन रॉड, आदि सामग्री बरामाद की गई।
