बालोद : कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने आज गुरूर विकासख्ंण्ड के धान खरीदी केन्द्र बोहारडीह एवं धनेली का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्री शर्मा ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को धान खरीदी के कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु धान खरीदी केन्द्रो में नमी मापक यंत्र, कंाटाबाट, विद्युत एवं इंटरनेट आदि की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने धान खरीदी केन्द्रो में किसानो की सुविधा हेतु शुद्व पेयजल, छांव एवं कुर्सी आदि की प्रबंध के अलावा शौचालय आदि की समुचित प्रबंध कराने को कहा। इस दौरान कलेक्टर ने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता की जाॅच की और समिति प्रबंधक एवं अधिकारियों को धान खरीदी के समय धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पिछले साल राज्य सरकार के द्वारा समर्थन मूल्य पर खरीदे गए उनकी धान की राशि खेती किसानी के कार्यों के अलावा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई एवं अन्य जरूरी कार्यों में काफी मददगार साबित हुआ। इस दौरान कलेक्टर ने किसानों को धान खरीदी योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सहुलियत के संबंध में भी जानकारी दी। कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में किसानों से खरीदे गए धान को तौलाकार बोरे में रखे गए धान की तौल की जाॅच की। कलेक्टर ने समिति प्रबंधक एवं मौके पर उपस्थित अधिकारियों से धान उठाव के संबंध में भी जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. रेणुका श्रीवास्तव, एस.डी.एम. श्री गंगाधर वाहिले आदि मौजूद थे।
