* आईटीआई माना-कैम्प में संचालक का औचक निरीक्षण, आधुनिक तकनीक से प्रशिक्षण पर जोर…
* टूल्स-मशीनरी की उपलब्धता का लिया जायजा, प्रशिक्षणार्थियों को औद्योगिक भ्रमण कराने के निर्देश…
निरीक्षण के दौरान संस्था में संचालित ट्रेडों की प्रशिक्षण व्यवस्था, टूल्स, इक्विपमेंट एवं मशीनरी की उपलब्धता एवं कार्यशीलता तथा कक्षाओं एवं कार्यशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। साथ ही, प्रशिक्षणार्थियों एवं संस्था के अधिकारियों से प्रशिक्षण संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई।
श्री नंदनवार ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रशिक्षकों को अपने तकनीकी ज्ञान एवं Teaching Skills को निरंतर अद्यतन करने तथा प्रशिक्षण में आधुनिक तकनीक, डिजिटल लर्निंग, PPT एवं विषयवार प्रशिक्षण वीडियो का अधिकाधिक उपयोग करने के निर्देश दिए।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए टूल्स, इक्विपमेंट एवं मशीनरी का लाइव डेमोंस्ट्रेशन तथा प्रायोगिक प्रशिक्षण प्रदान करने और उद्योगों में उपयोग की जा रही नवीन तकनीकों से अवगत कराने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने संस्था में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए प्रशिक्षण को अधिक व्यावहारिक, आधुनिक, उद्योगोन्मुखी एवं रोजगारपरक बनाने तथा निरीक्षण के दौरान संज्ञान में आई कमियों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही, संस्था की प्रशिक्षण व्यवस्था में निरंतर सुधार एवं प्रशिक्षणार्थियों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष बनाने पर विशेष ध्यान देने को कहा। निरीक्षण के दौरान श्री आर.बी. तिवारी संयुक्त संचालक एवं अन्य अधिकारीगण भी मौजूद रहे।