Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बिजली गिरने से गाय और भैंसों की हुई मौके पर मौत, मातम में बदला परिवार

सरगुजा : आसमान से तेज बरसी और दर्जनों की संख्या में मवेशियों की मौके पर मौत हो गई। और साथ ही साथ बिजली गिरने से पुआल में आग लग गई थी। कल सरगुजा संभाग के कुछ ही इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश हुई थी ।

जानकारी के मुताबिक मैनपाट के परपटिया में 1 दर्जन से ज्यादा मवेशी आकाशीय बिजली गिरने से खत्म हो गए। एक साथ इतने मवेशियों की जान जाने के कारण से परिवार सदमे में है।

बता दे की बिजली गिरने से एक ही परिवार के रामसजन, शिवधारी, बिहारी, किशुन और दिनेश बालभगवान की 7 गाय और 5 भैंस की मौके पर मौत हो गई। घटने के बाद मवेशी पालकों के घर में मातम पसर गया है।

Exit mobile version