Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ को मिला ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान

* समाजसेवा, पत्रकारिता और साहित्य में योगदान पर सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ रायपुर में राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित हुए…
* रायपुर में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन में मिला सम्मान, बिलासपुर के लिए गौरव का क्षण…

बिलासपुर। समाजसेवा, निर्भीक पत्रकारिता और साहित्य-सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं साहित्यकार सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ को राष्ट्रीय स्तर पर ‘छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 14 अगस्त को आयोजित ‘अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह-2026’ में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। समारोह में देशभर से आए समाजसेवियों, साहित्यकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों और कलाकारों को सम्मानित किया गया।

सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ जनसरोकारों पर आधारित पत्रकारिता, साहित्य लेखन और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी चर्चित कृति ‘बोलती परछाइयां’ सहित विभिन्न रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।

वे अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा ‘हितार्थ एक सेवा’ संस्था के फाउंडर सेक्रेटरी भी हैं। उनका कहना है – “कलम केवल लिखने का साधन नहीं, बल्कि परिवर्तन की शक्ति है।

वही राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर बिलासपुर के वरिष्ठ साहित्यकार विनय कुमार पाठक, राघवेंद्र दुबे, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, शीतल प्रसाद पाटनवार, सनत तिवारी, विवेक तिवारी,खरियार रोड से हरिवंश सिंह ठाकुर सहित अनेक साहित्यकारों, पत्रकारों, समाजसेवियों एवं शुभचिंतकों ने सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

शुभचिंतकों ने कहा कि यह सम्मान सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ की व्यक्तिगत उपलब्धि होने के साथ-साथ बिलासपुर और छत्तीसगढ़ की साहित्यिक, पत्रकारिता एवं सामाजिक चेतना का भी राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान है।

Exit mobile version