Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिक्षा का अलख जगा रहे हैं सुरेश कुमार कश्यप

✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

सुरेश कश्यप इन दिनों बच्चों को फर्राटेदार इंग्लिश सिखाने के लिए क्षेत्र मे चर्चा का विषय बने हुए हैं। लीली स्पोकन इंग्लिश सेंटर देवभोग के नाम से मसहूर देवभोग क्षेत्र की एकमात्र इंग्लिश स्पोकन क्लास जो इंग्लिश सीखाने का काम कर रहा है।वर्तमान समय अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होना अति आवश्यक हो गया है। एक सर्वे के अनुसार देश में छत्तीसगढ़ अंग्रेजी भाषा बोलने के स्तर पर 24वां स्थान पर है।

मतलब अंग्रेजी बोलने के मामले और भी पिछड़ा हुआ है। विध्यालय स्तर पर जो भी छात्र छात्राएं अंग्रेजी मे अच्छा अंक प्राप्त करते हैं वे भी अंग्रेजी बोलने के कला मे दक्ष नहीं होते है। ऐसे परिस्थितियों में शिक्षा से पिछड़े क्षेत्र में बच्चों को इंगलिश सिखाने की चाह व ललक इन दिनों सुरेश कश्यप को अलग पहचान दे रही है। मिशन है गरीब से गरीब पिछड़े क्षेत्र के बच्चों को अंग्रेजी का तालीम देना। उन्हें समाज की मुख्यधारा में जोड़ना और चारो तरफ चल रहे अंग्रेजी के इस माहौल में सबको ढालना। सुरेश कश्यप के लीली स्पोकन इंग्लिश सेंटर में 30 से 40 बच्चे इंग्लिश सिख रहे हैं जिन्हें बड़े अच्छे और सही तरीक़े से अंग्रेजी कि तालीम दिया जा रहा है।

सुरेश कश्यप के इस पहल से पिछड़े हुए देवभोग क्षेत्र में निश्चित रूप से अंग्रेजी सिखने को लेकर एक क्रांति की पहल हुई है जो क्षेत्र के बच्चों के लिए काभी फायदेमंद साबित हो सकता है।समय समय पर लीली स्पोकन सेंटर कार्यशाला का भी आयोजन करता रहता है व क्षेत्र के बच्चों में अंग्रेजी बोलने के प्रोत्साहित करने का काम कर रहा है। लीली स्पोकन सेंटर से संपर्क साधने के ला सार्वजनिक नंबर भी लांच किया गया है 6267192432 जिसमें आप संपर्क कर इंग्लिश स्पोकन क्लासेस जाइन कर सकते हैं

Exit mobile version