Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शोक समाचार। अधिवक्ता मनीष तिवारी की पत्नी का आकस्मिक निधन, कल 6 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

अधिवक्ता मनीष तिवारी की पत्नी का आकस्मिक निधन, कल 6 अक्टूबर को होगा अंतिम संस्कार

राजनांदगांव। जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं अधिवक्ता मनीष तिवारी की धर्मपत्नी एवं शिक्षिका श्रीमती किरण तिवारी का 5 अक्टूबर 2026 को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिजनों, परिचितों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रीमती किरण तिवारी का अंतिम संस्कार 6 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1 बजे किया जाएगा। अंतिम यात्रा दीनदयाल नगर, चिखली थाना के पीछे स्थित निज निवास से प्रारंभ होकर लखोली मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

परिजनों ने इस दुखद अवसर पर परिचितों एवं शुभचिंतकों से अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

Exit mobile version