Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बटंग : चारा चरने गए 10 बकरियों की अचानक मौत

झिठ : पाटन ब्लॉक अंतर्गत बटग में नाहर नाली के किनारे में चारा चरने गए 35 बकरियों में से 10 बकरी की मौत हो गई है, आपको बता दें की चरवाहा के द्वारा ग्राम बटग के नाहर नाली में चारा चराने 35 बकरियों को लेकर गया था जहां चारा चरते चरते 10 बकरियों की अचानक मृत्यु हो गई जिसकी खबर क्षेत्र के पशु चिकित्सा अधिकारी को दिया गया बकरी पालन योगेश यादव का कहना है की बकरी किस वजह से खत्म हुआ इसकी जानकारी लेने अभी तक विभाग का कोई कर्मचारी नहीं आया वही इस बड़ी घटना से पशु पालक सदमे में हैं और विभाग से मुआवजे की मांग की है।

सरपंच प्रतिनिधि अरविंद चौबे ने भी विभाग से बकरी पालक योगेश यादव के लिए मुआवजे की मांग की है जिससे नुकसान का भरपाई हो सके।

पशु विभाग के कर्मचारी डॉक्टर मरकाम से जानकारी लेने पर बताया कि कोई भी जानवर कुछ खाने पीने से मर जाता है तो वह आकाशमिक मृत्यु में नहीं आता उसका  मुआवजे  का प्रधान नहीं है ऐसे में मुआवजा मिलना मुश्किल है कल जाकर मौके का जांच किया जाएगा  पीड़ित उच्च अधिकारी से कल झीठ में मुलाकात कर सकता है।

Exit mobile version