Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

शिकारियों के फंदे से तेंदुए का सफल रेस्क्यू, SDO ने जान जोखिम में डालकर बचाई जान


उदंती टाइगर रिज़र्व अंतर्गत कोकोड़ी गांव में शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में फंसे घायल तेंदुए का सफल रेस्क्यू किया गया।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान SDO ने अपनी जान जोखिम में डालकर घायल तेंदुए को काबू में किया।
रेस्क्यू के समय ड्रोन तकनीकी कारणों से फेल हो गया, बावजूद इसके वन अमले ने साहस और सूझबूझ से ऑपरेशन को अंजाम दिया।
जंगल सफारी के विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा तत्काल उपचार कर तेंदुए की जान बचाई गई।
जानकारी के अनुसार तेंदुए के गले में 2 क्लच वायर फंसे हुए थे और वह पिछले 7 दिनों से घायल अवस्था में जंगल में भटक रहा था।
वन विभाग ने बताया कि अवैध शिकार के कारण घायल वन्यप्राणी ग्रामीण इलाकों में घुसकर हमला कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
पिछले 7 दिनों में एंटी-पोचिंग टीम ने 19 शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
वन विभाग ने फंदे लगाने वाले शिकारियों की सूचना देने वालों के लिए ₹5,000 से ₹10,000 तक इनाम घोषित किया है।

Exit mobile version