Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वैशाली नगर विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ का सफल आयोजन

वैशाली नगर विधानसभा में ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ का सफल आयोजन

भिलाई ; वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के सुपेला मंडल, होटल सेंट्रल पार्क में आज ‘विधानसभा स्तरीय आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को जन-जन तक पहुंचाना और लोकल फॉर वोकल अभियान को गति देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारतमाता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। जिला और मंडल के पदाधिकारियों ने उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया।

मुख्य वक्ताओं के विचार
कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री, भारतीय जनता पार्टी, जितेंद्र वर्मा जी ने मुख्य वक्ता के रूप में अपनी बात रखी, जबकि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा भिलाई जिला के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने की।

मुख्य वक्ता जितेंद्र वर्मा जी:
जितेंद्र वर्मा जी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का विचार हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा में समाहित है। उन्होंने तकनीक, रक्षा, स्टार्टअप और वैक्सीन निर्माण के क्षेत्र में देश की अभूतपूर्व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत 2047 तक विश्व में अग्रणी राष्ट्र बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस महत्वपूर्ण अभियान को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

विशेष अतिथि रिकेश सेन जी:
विधायक रिकेश सेन जी ने आत्मनिर्भर भारत को देश का भविष्य बताया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति तभी संभव है जब हम अपनी जड़ों को पहचानकर उन्हें मज़बूत करें, और यही संदेश ‘लोकल फ़ॉर वोकल’ अभियान देता है।

“इसका सरल अर्थ है स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ और उनके बारे में दूसरों को भी बताकर उन्हें प्रोत्साहित करें”
उन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान भारत की भूमिका का उल्लेख करते हुए बताया कि कैसे देश ने स्वदेशी वैक्सीन विकसित करके और उसे अन्य देशों को भेजकर हजारों लोगों की जान बचाई। उन्होंने लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देने की अपील करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि स्वयं स्थानीय उत्पादों की खरीद को प्रोत्साहित कर रहे हैं, क्योंकि आत्मनिर्भरता की शुरुआत हमारी इच्छा शक्ति और स्थानीय उत्पादन अपनाने से होती है।

अध्यक्षीय उद्बोधन पुरुषोत्तम देवांगन जी:
जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी ने भी कोविड काल की चुनौतियों को याद करते हुए कहा कि जब पूरी दुनिया वैक्सीन के लिए संघर्ष कर रही थी, तब भारत ने स्वयं का स्वदेशी वैक्सीन तैयार करने का निश्चय किया और सफलतापूर्वक यह कर दिखाया।

उन्होंने जोर दिया कि कोविड के समय स्थानीय उद्योग, छोटे दुकानदार, कारीगर और मजदूर सबसे अधिक प्रभावित हुए थे। ऐसे में देश को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि हम ‘भारत में बने सामान’ को प्राथमिकता दें और ‘लोकल फ़ॉर वोकल’ को महत्व दें।

कार्यक्रम में उपस्थिति : कार्यक्रम की प्रस्तावना संयोजक विजय जायसवाल जी ने प्रस्तुत की। मंच का सफल संचालन जिला महामंत्री मनीष अग्रवाल जी और सुषमा जेठानी जी ने किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन जी, महामंत्री मनीष अग्रवाल, सुषमा जेठानी, जिला उपाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह, नटवर ताम्रकार, चन्ना केशवलु, गोपाल कृष्ण वर्मा, चंद्रकांता मांडले, पूनम शुक्ला, जिला मंत्री विनोद सिंह, मनोज तिवारी, कुबेर शर्मा, पारस जंघेल, रश्मि सिंह, भारती साहू, कोषाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, सहकोषाध्यक्ष हेमंत देवांगन, कार्यालय प्रभारी योगेंद्र सिंग कुशवाहा, सहप्रभारी तिलक राज यादव, कार्यालय मंत्री सचिन ताम्रकार, सहमंत्री राजेन्द्र सिंह, मदन सेन, प्रवक्ता प्रेमलाल साहू, विजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी सुभाष शर्मा, सहप्रभारी सूरज जायसवाल, सोशल मीडिया प्रभारी रवि कश्यप, सहप्रभारी ज्ञानदास मानिकपुरी, रिंकू साहू, दीप पटेल, आई टी सेल संयोजक विजय चौहान, सहसंयोजक सुभाष शर्मा, जाकिर हुसैन, मंडल अध्यक्ष गोपाल साहु, दीपक भोंडेकर, शशी भगत, तरुण सिंह, और मंडल महामंत्री खूबलाल साहु, विभा बाघमार, सूर्या बघेल, ठाकुर निहाल, मोती श्रीवास्तव, अंकुर शर्मा, लेतेल यादव, विजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Exit mobile version