➡️ आयोजन में राज्य के अधिकारी हुए शामिल
➡️ स्मार्ट माताओं का हुआ सम्मान
राजनांदगांव ।
जिले में शिक्षा को प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में *जिला स्तरीय माता उन्मुखीकरण का आयोजन दिनांक 21फरवरी को ग्राम किरगी ब शाला परिसर मे किया गया*। माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी सत्र मे प्राथमिक विद्यालयों में प्रवेश लेने वाले बच्चों का स्वागत करना और उनके माता-पिता, विशेषकर माताओं और समुदाय को शिक्षा में सक्रिय भागीदार बनाना है।
कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक जितेंदर यादव और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरुचि सिंह के निर्देशन और जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रवास बघेल के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करना साथ ही माताओं और समुदाय को शिक्षा के महत्व से अवगत कराना था । इस अवसर पर विभिन्न ’’रचनात्मक और प्रेरणादायक गतिविधियाँ’’ आयोजित की गये जिनमें नन्हे बच्चों का पारंपरिक स्वागत, माताओं के साथ संवाद एवं प्रेरणा सत्र, बाल-कला, गीत, खेल, और कहानी जैसी शैक्षिक गतिविधियाँ की गई। इसके अलावा, स्मार्ट माताओ शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित कर शिक्षा को एक उत्सव के रूप में मनाया गया।
*कार्यक्रम में विशेष रूप से ’’प्राथमिक शालाओं की महिला शिक्षिकाओं’’ स्मार्ट माताओ की भागीदारी सुनिश्चित की गई है,* जो शाला प्रवेशोत्सव के दौरान बच्चों को अपेक्षित दक्षताओं को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगी। इसके अलावा, *माताओं के सहयोग से बच्चों को घर पर सीखने-सिखाने का वातावरण प्रदान किया करेंगी ताकि उनके कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जा सके*। पच्चीस अप़ेल को पढ़ई तिहार मनाने हेतु नौ काउंटर लगाकर सत्र 2026-2027 में प्रवेश लेने वाले बच्चों का शाला प़वेश पूर्व तैयारी कैसे करें। शिक्षिकाओं व्दारा स्मार्ट माताओं को बताया गया।
स्मार्ट माताऐ अपने बच्चों के साथ विभिन्न रोचक खेल गतिविधियों में शामिल हुई।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिलेभर में ’’अंगना म शिक्षा कार्यक्रम’’ का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों और नोडल की भी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई है। अंगना म शिक्षा कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सहयोग के लिए जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा से DMC सतीश ब्यौहरे APC एम .आर. अंसारी ,एपीसी पी.आर. झाड़े , PMU पूनम पटेल, सुष्मिता ठाकुर शशिकान्त सोनी एवं SRG कमला सिन्हा DRG के रूप में नमिता देवागन , कोनीका सोनी तथा BRG के रूप में डोगरगाव से मोतिम साहू, गोदावरी शर्मा , डोगरगढ़ से -कमलेश्वरी वर्मा, सुश्री रूखमिन मंडावी, छुरिया से धनेश्वरी विनायक, दीपमाला साहू , राजनांदगांव से रंजना मंडावी, श्रीनिल अवस्थी की सक्रिय भागीदारी रही । इसके अलावा जिले के प्रत्येक ब्लॉक से FLN स्टॉल में हंस कुमार मेश्राम, शरद अवस्थी, वर्षा पाठक तथा हेमलता साहू शामिल रहीं।इस अवसर पर राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के सहायक संचालक डॉ.एम सुधीश , प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के डायरेक्टर गौरव शर्मा, सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक,पी आर झाड़े एपीसी,एम आर अंसारी एपीसी,बीईओ आर एल पात्रे, SRG
रीता मंडल, नंदिनी देशमुख, प्रीति शांडिल्य, सावित्री सेन, राधा धृतलहरे एवं किरगी की सरपंच श्रीमती इंद्राणी साहू,उप सरपंच श्रीमती रूखमणी निषाद, शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष भोलाराम पटेल, उपाध्यक्ष मामेश साहू, पंच कमल साहू , भूपेन्द्र साहू,इंदल पटेल राजनांदगांव के चारों विकास खंड के स्मार्ट माताओं ने विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहीं।
राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट