Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नक्शल विरोधी अभियान में सफलता, 16 नक्शलवादी ढेर, कैंप वापस लौट रहे जवान

सुकमा : नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 16 नक्सलियों को मार गिराया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों से यह जानकारी शनिवार को मिली। मिली जानकारी के मुताबिक केरलापाल पुलिस थाना क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को सुकमा जिला रिजर्व गार्ड DRG और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल CRPF के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।

 

पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि अभियान के समय आज सुबह से सुरक्षाबलों और नक्शलवादियो के बीच रूक-रूक कर मुठभेड़ हुई। सुरक्षाबलों ने दुर्घटना स्थल से अभी तक 16 नक्शलवादियो कि लाश बरामद किया है। इस घटना में दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने यह बताया कि मुठभेड़ स्थल और आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षाबलों द्वारा खोजी अभियान जारी है। इंसास, SLR जैसे ऑटोमैटिक वेपंस भी बरामद किए हैं, इससे यह स्पष्ट है कि मारे गए नक्सलियों में बड़े कैडर्स के भी हैं।

https://jantaserishta.com/local/chhattisgarh/video-16-naxalites-killed-soldiers-returning-to-camp-after-big-success-3919713

Exit mobile version