(संतोष देवांगन) दुर्ग-पाटन : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा का लाईव प्रसारण सुबह 11 बजे से प्रसारित किया गया। कक्षा 6वी से 12वी तक के सभी बच्चो, शिक्षकों एवं पालको को इस लाइव प्रसारण देखने को मिला। परीक्षा संबंधी तनाव को दूर करने के उपाय पीएम मोदी द्वारा छात्र-छात्रों को प्रोत्साहित किया गया। पाटन विकासखण्ड के सभी 57 हाई एवं हायर सेकेंड्री और 100 उच्च प्राथमिक शालाओ के बच्चो, पालको एवं शिक्षकों ने लाइव प्रसारण देखा।
परीक्षा पे चर्चा ! पीएम मोदी के लाइव प्रसारण को सभी स्कूलों के बच्चो, पालको और शिक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी. आर. जगदल्ले ने सभी संस्था प्रमुखों से अपील करते हुए अनिवार्य रूप से लाइव प्रसारण देखने की अपील की थी। वहीं शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पाटन में भी प्रोजेक्टर के माध्यम से परीक्षा पे चर्चा लाइव प्रसारण देखा।
परीक्षा पे चर्चा के लाइव प्रसारण को शिक्षकों और पालको के साथ जनप्रतिनिधियों ने भी देखा। जिसमे मुख्य रूप से जिला पंचायत के सदस्य हर्षा लोकमनी चन्द्राकर, मेंहत्तर वर्मा, निक्की भाले, लोकमनी चन्द्राकर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दीपक कुमार निकुंज, विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी आर जगदल्ले, संस्था के प्राचार्य, शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बच्चों को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्या हर्षा चन्द्राकर ने बताया कि, परीक्षा की तैयारी पूरे मन से करे ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करे। एसडीएम दीपक कुमार निकुंज ने प्रश्न पत्रों को हल करने की कोशिश कर शिक्षकों से मार्गदर्शन लेने की बात कही।
