✍️जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश गरियाबंद
गरियाबंद : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फिंगेश्वर ने नगर एवं नगर के महाविद्यालयों की समस्याओं को लेकर 6 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पढ़ाई करने में करना पड़ रहा है परेशानियों का सामना अभाविप ने अपने ज्ञापन के माध्यम से बताया की ITI के विद्यार्थियों के लिए पिछले 1 वर्षों से नवीन भवन का निर्माण पूर्ण हुआ है परन्तु अभी तक विद्यार्थियों को भवन का निर्माण पूर्ण हुआ है परन्तु अभी तक विद्यार्थियों को भवन को नहीं सौंपा गया है।
जिससे विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है फणिकेश्वर नाथ महाविद्यालय में अतिरिक्त भवन निर्माण की आवश्यकता: चितेश्वर साहू अभाविप के नगर मंत्री चितेश्वर साहू ने बताया की महाविद्यालय फिंगेश्वर के विद्यार्थियों के लिए बैठने तक का पर्याप्त कक्ष नहीं है इसके अलावा ने विषय में प्रवेश हेतु विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है,महाविद्यालय में स्नाकोत्तर की कक्षाए नही होने के कारण विद्यार्थियों को पढ़ाई हेतु नगर से 20-20 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
महाविद्यालय में स्नाकोत्तर की कक्षाएं संचालित करने की आवश्यकता है,मुख्य मार्ग में शराब दुकान, दर्रीपार-फिंगेश्वर जर्ज मार्ग भी है परेशान। भारती साहू नगर सह मंत्री भारती साहू ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया कि अभाविप फिंगेश्वर इकाई द्वारा पूर्व में भी मुख्य मार्ग से शराब दुकान हटाने हेतु तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा था परंतु उस समय पर भी इस विषय पर कोई कार्यवाही नही की गई थीं।
विद्यार्थी परिषद ने पुनः एक बार इस विषय को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौपा अभाविप ने दर्रीपार-फिंगेश्वर मार्ग जो एक वर्षो से भी अधिक समय से खराब हो चुका है उस मार्ग को नवीनकरण करने हेतु भी ज्ञापन सौंपा गया।मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन: रश्मि जगत नगर महाविद्यालय प्रमुख रश्मि जगत ने कहा कि आज 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अभाविप ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है।
जल्द-से-जल्द मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन विद्यार्थियों एवं नगर वासियों को करना पड़ रहा परेशानियों का सामना। इस अवसर पर अन्नु निषाद,सूर्यश कश्यप,चंद्रकांत सोम,संतोष भंडारी, हर्ष हरित,मयंक दुबे,भारती साहू,रश्मि जगत,खुमेश्वर साहू,धनेशवरी कुर्रे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
