Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

देवभोग के छात्रों ने जीता गोल्ड मेडल किया जिला का नाम रोशन

✍️ छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला ब्यूरो चीफ सैयद बरकत अली की रिपोर्ट गरियाबंद

राज्य स्तरीय इंटर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल जीतकर स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल के छात्रों ने गरियाबंद जिला एवं देवभोग क्षेत्र का नाम किया रोशन। देवभोग के स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी स्कूल के राज्य स्तरीय इंटर स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में मिलने वाले 7 में से 4 गोल्ड मैडल गरियाबन्द को मिला।

जिले के सबसे दुरस्त ब्लॉक देवभोग में सन्चालित आत्मानंद के छात्र इमरान व खिलेश्वरी यादव ने कबड्डी में स्वर्ण पदक हासिल किया तो चेस में मास्टर रौनक देवांगन ने गोल्ड मेडल हासिल किया।छुरा की लक्ष्मी साहू ने चौथा गोल्ड मेडल हासिल कर जिले का नाम रौशन किया है ।आज देवभोग एसडीएम ने स्कूल में आयोजित समारोह में सभी का सम्मान किया।अतिथियों ने इसे भुपेश सरकार का अभिनव पहल बताया है,जिसके कारण ग्रामीन अंचलों में छुपी खेल प्रतिभाओ को बाहर आने का सुअवसर मिल रहा है।

Exit mobile version