Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने किया रक्तदान

राजनंदगांव/विनोद टेम्बुकर : आज विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव के रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो. संजय सप्तर्षि, करुणा रावटे, एन सी सी अधिकारी प्रो. एच बी ठाकुर, रेड क्रास कार्यक्रम अधिकारी प्रो, संजय देवांगन के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना, एन.सी.सी. और युथ रेड क्रास के संयुक्त तत्वाधान में जिला अस्पताल राजनांदगांव में रक्त शाखा में पहुंचकर रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।….शेष👇👇 नीचे ….

आपको बता दे की रासेयो के 6 के स्वयंसेवक, एन सी सी के 5, एवं रेड क्रास के 4 विद्यार्थियों ने रक्तदान किया। संस्था के प्राचार्य डॉ. के. एल. टांडेकर ने सभी विद्यार्थियों की प्रसंशा किये और कहा कि इतने भीषण गर्मी में भी आप विद्यार्थियों द्वारा रक्तदान कर अति प्रसंसनीय कार्य किया गया।

Exit mobile version