Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

जंगल में मिली छात्र की लाश, गांव में फैली सनसनी

गरियाबंद : छात्र का शव पेड़ से लटका मिला। कॉलेज जाने के लिए छात्र बाइक पर रायपुर से अभनपुर निकला हुआ था। जिसके बाद से कुछ पता नहीं चला । चरवाहों ने शव देखा तो पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

जानकारी के मुताबिक देर रात पता चला युवक रायपुर के चंडी बेलर का रहने वाला नंद किशोर साहू (22 वर्षीय) है। अभनपुर के हीरा लाल कॉलेज में ग्रेजुएशन का छात्र है। नंद किशोर बाइक से कॉलेज जाने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वापिस घर नहीं लौटा। जिसके बाद से नंद के परिजन उसे तलाश कर रहे थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि नंद किशोर पढ़ने मे बहुत तेज़ है। और हमेशा हंसी-खुशी रहता था। उसका किसी से भी विवाद नहीं रहता था।

चरवाहे ने अपने पशुओं को लेकर जंगल से वापिस लौट रहे थे। बाबाकूपि जंगल के पास युवक का शव फांसी से लटका हुआ देखा। चरवाहों ने वहां से थोड़ी दूर पर क्रिकेट खेलने आए लड़कों को इसकी जानकारी दी। और बात गांव में फैल गई और सरपंच को पता चला तो वहां से पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने तत्काल पहुंच कर शव नीचे उतरवाया और उसकी शिनाख्त करवाई की। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है।

 

Exit mobile version