Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छुईखदान : शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में हुआ छात्र संघ का गठन

* पुरेना में देवा जंघेल शाला नायक और कुसुम वर्मा उपशाला नायक बनी…
* शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में छात्र संघ का गठन…
* लोकतांत्रिक प्रक्रिया से गठित हुआ छात्र संघ, विद्यार्थियों ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी…

छुईखदान (केसीजी)। विकासखंड छुईखदान के संकुल केंद्र घिरघोली अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में शनिवार को लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत छात्र संघ का गठन किया गया। प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन एवं सहायक शिक्षक गोकुल राम वर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस चुनाव में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न पदों के लिए अपने-अपने पैनल बनाकर चुनाव लड़ा।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों ने अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान किया। मतदान उपरांत मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन ने विजयी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए शपथ दिलाई। उन्होंने विद्यार्थियों से शाला को आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

खैरगुड़ा में महिलाओं ने संभाली धान रोपाई की कमान, लोकगीतों से गूंजा पूरा खेत

शपथ ग्रहण समारोह में विद्यार्थियों ने विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने तथा विद्यालय में सिखाई जाने वाली अच्छी बातों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

भाजपा अमलेश्वर मंडल की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न, बूथ सशक्तिकरण पर दिया गया जोर

चुनाव परिणाम के अनुसार देवा जंघेल को शाला नायक तथा कुसुम वर्मा को उप शाला नायक चुना गया। इसके अलावा विभिन्न कक्षाओं के कप्तान एवं उपकप्तान, मध्यान्ह भोजन, पर्यावरण, खेल, शिक्षा, स्वच्छता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रभारी भी नियुक्त किए गए।

जिनमें शाला नायक -देवा जंघेल, उपशाला नायक -कुसुम वर्मा, कक्षा पांचवी-कप्तान रोहणी मंडावी, उपकप्तान-भुनेश्वरी जंघेल, चौथी– कप्तान गीताजंली जंघेल, उपकप्तान -साहिल जंघेल, तीसरी-कप्तान रोहन जंघेल, उपकप्तान-तानिया जंघेल, दूसरी कप्तान- खुशी यादव, उपकप्तान -झरेंद्र जंघेल, कक्षा पहली कप्तान -छमाक्षी जंघेल, उपकप्तान-हिरेंद्र जंघेल, मध्यान्ह भोजन प्रभारी- वंश, समीर, टाकेश्वर, पर्यावरण प्रभारी -कौशल, प्रीतम, विराट, गजेंद्र, समीर, खेल प्रभारी –नितेश, लोकेश्वरी, टुपेश, शिक्षामंत्री -भुनेश्वरी, सानिया, स्वच्छता प्रभारी -हर्ष, डिंपल, रेशमी और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी -नेहा, भूमिका और लावण्या बनी।

वहीं विद्यालय परिवार ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की सीख को व्यवहारिक रूप में आत्मसात करने का अवसर प्राप्त हुआ।

Exit mobile version