Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

नहर की पानी में डूबने से स्कूली छात्र की हुई मौत, पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम हुआ समाप्त

कोरबा : नहर में बहे स्कूल छात्र का लाश दो दिन के बाद घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मिला है। सीएसईबी चौकी पुलिस और जिला प्रशासन के गोताखोर ने लाश को नहर से बाहर निकाला। बालको परसाभांठा का निवासी मृतक अविनाश कुमार 11वीं कक्षा का छात्र था।

दो दिन पहले नहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया अविनाश को तैरना नहीं आता था जिसकी वजह से नहाते समय पानी की धार तेज होने के कारन वह पानी के साथ बह गया। घटना के पश्चात गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन पानी का बहाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। दुर्घटना के 24 घंटे बाद भी छात्र का पता नहीं चलने पर परिजनों ने कल परसाभांठा में चक्काजाम किया था। परिजनों का आरोप था कि नहर में पानी का बहाव कम नहीं किया जा रहा है। इसके साथ ही छात्र की गंभीरता के साथ तलाश भी नहीं करने का आरोप लगाया था।  पुलिस की समझाइश के बाद चक्काजाम समाप्त किया गया।

Exit mobile version