बालोद : दुर्ग-बालोद मुख्य मार्ग पर झलमला चौक के पास तेज रफ्तार हाइवा व ट्रक आपस में टकरा गई। स्टेयरिंग में हाइवा वाहन का ड्राइवर एक घंटा तक फंसा रहा। जिसे लोगों की मदद से स्टेयरिंग को मशीन से काटकर निका दिया गया है।
चालक के पैर में गंभीर चोटें आई है। ट्रक ड्राइवर सहित अन्य दो लोगों को हल्की चोटें आई है। घटना के बाद कई बार जाम की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हाइवा व ट्रक में सवार सभी लोग सुरक्षित है।
