Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

लालबाग पुलिस की कड़ी कार्रवाई: विवाद के बाद युवक गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

राजनांदगांव :  शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर लालबाग थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, ग्राम रामपुर निवासी देवेश यादव (29 वर्ष) पेंड्री अटल आवास पहुंचा था, जहां स्थानीय लोगों के साथ विवाद कर शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न होने की सूचना पुलिस को मिली।

सूचना मिलने के बाद लालबाग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। संज्ञेय अपराध की आशंका को देखते हुए पुलिस ने देवेश यादव को धारा 170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 126 एवं 135(3) BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार किया। आवश्यक कार्रवाई के लिए आरोपी को जिला न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और विवाद की स्थिति में संभावित अपराध को रोकने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में की गई।

Exit mobile version