जिला रेडक्रॉस के अंतर्गत, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल के निर्देशन में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के परीक्षा तनाव को कम करने हेतु बल्देव प्रसाद मिश्र उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजनांदगांव में 6 दिसंबर को तनाव प्रबंधन कार्यशाला आयोजित की गई।
कार्यशाला में शासकीय मेडिकल कॉलेज पेंड्री के मनोरोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत शराफ एवं काउंसलर श्रीमति सिद्धि मिरानी ने विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की।
डॉ. अनंत शराफ ने विद्यार्थियों को बताया कि परीक्षा के दौरान उत्पन्न तनाव को सकारात्मक ऊर्जा में कैसे परिवर्तित किया जा सकता है और किस प्रकार यह सफलता का आधार बन सकता है।
श्रीमति सिद्धि मिरानी ने चिंता, घबराहट और नेगेटिव थॉट्स को कम करने के प्रभावी टिप्स साझा किए।
कार्यशाला में 200 विद्यार्थी एवं 54 शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिला साक्षरता अधिकारी श्रीमति रश्मि सिंह, जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहरे, कार्यक्रम की नोडल ए.पी.सी. श्रीमति प्रणीता शर्मा, जिला रेडक्रॉस प्रभारी श्रीमति नेहा साहू, तथा ए.पी.सी. के.पी. विश्वकर्मा शामिल हुए।
कार्यक्रम का संचालन बी.आर.सी. भगत सिंह ठाकुर द्वारा किया गया।