✍️छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ जिला संवाददाता विक्रम कुमार नागेश की रिपोर्ट गरियाबंद
गरियाबंद : जिला मैनपुर ब्लॉक तहसील कोर्ट अमलीपदर धर्म नगरी ग्राम अमलीपदर में चल रहे संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के सातवें दिन तिवारी परिवार द्वारा आयोजित कथा में भक्तों की जनसैलाब दिनों के दिनों बढ़ती जा रही है कथावाचक आचार्य श्री रामानुज युवराज पांडे जी व्यास महाराज जी के द्वारा श्रद्धालु कथा अमृत का रसपान कर रहे हैं।
आचार्य ने भगवान श्री कृष्ण के विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया एवं परमात्मा के महारास की कथा का भी वर्णन किया आचार्य जी ने प्रेस वार्तालाप पर छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़ को बताया की भगवत प्रेम पाने हेतु परमात्मा से किसी प्रकार से भी दंभ छल कपट नहीं करना है परमात्मा को संपूर्ण समर्पण त्याग की भावना लेकर के भगवान के चरणों में समर्पित हो जाना है।
भगवत प्रेम पाने मार्ग है जिस प्रकार से भगवान श्री रामचंद्र जी ने वनवास काल में जब माता शबरी से वन में मिले थे तो उन्होंने भगवान को पाने हेतु नवधा भक्ति का मार्ग बताया था की आत्मा परमात्मा को कैसे प्राप्त कर सकता है उसी प्रकार गोपीओ ने भी पूर्व जन्म में ऋषि मुनि थे जिन्होंने कठोर तप किया और तब के फल स्वरुप परमात्मा से वरदान प्राप्त किया कि भगवान आपका सानिध्य में प्राप्त हो।
और फलस्वरूप द्वापर युग में समस्त ऋषि मुनि भक्त भगवान कृपा से ब्रज में गोपी बन करके जन्म लिए और भगवान कृष्ण को प्राप्त हुए गोपी कोई स्त्री का नाम नहीं है गोपी का अर्थ है गो नाम से इंद्रिय एवं पी का अर्थ है विषयों को पीना अर्थात जो इंद्रियों को दमन करके विषयों को दमन करके परमात्मा के शरण में आते हैं उन्हीं का नाम गोपी है और वही भगवान को प्राप्त होते हैं क्योंकि फिर जाए को भक्ति भाव में करके ही परमात्मा को प्राप्त किया जा सकता है।
तत्पश्चात भगवान के द्वारा मथुरा जाकर के कंस चाणूर का उद्धार किया गया एवं भगवान उन्हें कालयवन का भी उद्धार किया एवं उन्हें समुद्र तट पर श्री द्वारिका धाम का निर्माण कर भक्तों का वहां श्रेय दिया गया और भगवान श्री कृष्ण ने माता रुक्मणी से विवाह किया कथा में भक्ति मय माहौल बना और लोगों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा में उपस्थित हुए
