Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन ने दी प्रदेशवासियों को “अक्षय तृतीया” की शुभकामनाएं….

रायपुर : प्रदेश देवांगन कल्याण समाज पं. 2338 के प्रदेश अध्यक्ष सम्माननीय प्रदीप देवांगन ने आज देवांगन समाज सहित प्रदेश वासियों को “अक्षय तृतीया” पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की है। वही 01 जून को राजधानी रायपुर में देवांगन समाज के महाकुंभ को भव्य, विशाल एवं ऐतिहासिक बनाने आज 30 अप्रेल 2025 “अक्षय तृतीया” के दिन देवांगन महाकुंभ 2025 के प्रचार प्रसार का शुभारंभ किया। साथ ही बेमेतरा जिला साजा ब्लॉक देवकर में महाकुंभ 2025 के प्रचार प्रसार हेतु समस्त प्रदेश पदाधिकारीगण पहुंचे।

इस पावन अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष मनोहर देवांगन, महासचिव मुकेश देवांगन, संगठन मंत्री रवि देवांगन ने भी पूरे प्रदेश वासियों को अक्षय तृतीया की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई दिए एवं देवांगन समाज के सभी सदस्यों को परिवार सहित महाकुंभ में आने और उक्त आयोजन को सफल बनाने के लिए आवाहन किया है।

Exit mobile version