Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन 6 जून को रायपुर में, राजनांदगांव के भी व्यापारी जाएंगे, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन होंगे मुख्य अतिथि

राजनांदगांव :  देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) छत्तीसगढ़ चैप्टर द्वारा संकल्प वोकल फॉर लोकल व्यापारी सम्मेलन रायपुर में आयोजित है। इस सम्मेलन में राजनांदगांव के भी व्यापारी बड़ी संख्या में शामिल होने जाएंगे। सम्मेलन के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह होंगे।
कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में ऑपरेशन सिन्दूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल, प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन  6 जून को मैक कॉलेज ऑडीटोरियम में होगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. रमन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री सुनील सिंघी, अध्यक्ष राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) , तथा कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री राजेश मूणत, विधायक रायपुर पश्चिम विधानसभा, देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी होंगे। प्रदेश एक्सक्यूटिव चेयरमेन जितेन्द्र दोशी,  प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन, प्रदेश महामंत्री सुरिंदर सिंह एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने बताया कि कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में ऑपरेशन सिन्दूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल, प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन का आयोजन  6 जून को  दोपहर 3ः30 बजे मैक कॉलेज ऑडीटोरियम में होगा।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन अमर पारवानी ने कहा कि कैट छत्तीसगढ़ एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के संयुक्त तत्वाधान में  ऑपरेशन सिन्दूर, संकल्प, वोकल फॉर लोकल, प्रदेश स्तरीय व्यापारी सम्मेलन दिनांक 6 जून 2025 दिन शुक्रवार को दोपहर 3ः30 बजे महाराजा अग्रसेन इन्टरनेशनल कॉलेज मैक कॉलेज ऑडीटोरियम समता कॉलोनी रायपुर में आयोजित किया गया है। इस दौरान मुख्य रूप से राजू डागा, राजा मखीजा, संजय तेजवानी, शरद अग्रवाल, गुरुमुख दास वाधवा, अपठित संदेश, अकरम क़ुरैशी, अरुण शुक्ला, आलोक बिंदल, चिन्टू बग्गा, आकाश चोपडा, अमित खण्डेलवाल अनिल बरडिया, योगेश खत्री, संजय रिजवानी, प्रशांत अग्रवाल, संजय लड्ढा, मनदीप झाज आदि होंगे।

राजनांदगांव से दीपक साहू की रिपोर्ट

Exit mobile version