Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बयान पर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने किया तीखा पलटवार

कांग्रेस का पलटवार – डॉ. रमन की गंभीरता से राजनांदगांव की हालत गंभीर

 

रूपेश दुबे, प्रवक्ता, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी

राजनांदगांव _सिटी स्कैन मशीन भ्रष्टाचार प्रकरण पर पत्रकारों के प्रश्न पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का यह कहना कि “कांग्रेस की बातों को गंभीरता से मत लिया करो, उड़ा दिया करो” पर कांग्रेस ने तीखा पलटवार किया है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रूपेश दुबे ने कहा कि यदि डॉ. रमन सिंह स्वयं गंभीर होते तो –
मेडिकल कॉलेज निर्माण में टाउन प्लानिंग एवं नियमावली को ताक पर रखकर टेढ़ी-मेढ़ी सड़क का निर्माण नहीं होता।
अधूरा मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण कर जनता को गुमराह नहीं किया जाता, जिसके चलते कोरोना काल में ऑक्सीजन पाइपलाइन दोबारा लगानी पड़ी।
भिलाई स्टील प्लांट से बड़े उद्योग की स्थापना जिले में हो जाती।
उनके क्षेत्र में भाजपा नेता अवैध रेत खनन कर ग्रामीणों पर गोली चलाने का दुस्साहस नहीं करते।
एथलेटिक ट्रैक की राशि आने के बाद भी स्थल चयन की बेबसी सामने नहीं आती।
भदोरिया मेडिकल कॉलेज तक सर्विस रोड निर्माण की नौबत नहीं आती।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा एनएचएआई की जमीन पर अवैध तरीके से स्थापित नहीं की जाती।
चुनावी घोषणा पत्र में वादा करने के बावजूद, शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु त्रिनेत्रम योजना में एक भी रूपया न देकर जनता को धोखा नहीं दिया जाता।

रूपेश दुबे ने कहा कि डॉ. रमन सिंह बताएं कि उन्होंने अपनी विधायक निधि से शहर की सुरक्षा के लिए कितना योगदान दिया। यह स्पष्ट करता है कि जनता की सुरक्षा और विकास के प्रति उनकी गंभीरता कितनी है।

Exit mobile version