Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

छुरा नगर में इस बार धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

रिपोर्टर – ओंकार शर्मा छुरा गरियाबंद


“छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के छुरा नगर में
यादव समाज ने इस बार भी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया। भक्ति और उल्लास से भरे इस आयोजन ने पूरे नगर का माहौल आध्यात्मिक बना दिया। आइए देखते हैं हमारी यह रिपोर्ट।”

छुरा में जन्माष्टमी महोत्सव की शुरुआत नगर के देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना से हुई। इसके बाद मातृशक्ति द्वारा कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
नगर भ्रमण के दौरान नुआपाड़ा की राधा कृष्ण राउत नाचा पार्टी ने अपनी अद्भुत प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया।
दिनभर भजन-कीर्तन और रामायण पाठ का आयोजन होता रहा।
कमाता प्रसाद जय गुरुदेव संकीर्तन मंडली, नेमीचंद यादव म्यूजिकल ग्रुप और जय कपीश मानस परिवार अमकोनी ने भक्तिमय गीत प्रस्तुत कर माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
मध्यरात्रि 12 बजे घंटे-घड़ियाल और शंखनाद के बीच भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। छप्पन भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं ने नंदलाल की आराधना की और सुख-समृद्धि की कामना की।
हर साल की तरह इस बार भी यादव समाज की ओर से भंडारा प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

“छुरा में जन्माष्टमी महोत्सव ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत किया बल्कि पूरे समाज को एक सूत्र में पिरो दिया।”

Exit mobile version