Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

पाटन : शासकीय चंदूलाल चंद्राकार महाविद्यालय के रसायन विभाग में हुआ पालक बैठक का आयोजन

(संतोष देवांगन) पाटन : शासकीय चंदूलाल चंद्राकार महाविद्यालय पाटन के प्राचार्य डॉ. नंदा गुरुवारा के मार्गदर्शन में रसायन शास्त्र विभाग में पालक शिक्षक विद्यार्थी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. नंदा गुरुवारा ने किया, बैठक का प्रारंभ प्राचार्य एवं पालकों के स्वागत से किया गया।

तत्पश्चात विभागाध्यक्ष जागृत कुमार द्वारा विभाग की गतिविधियों से पालकों को अवगत कराया गया। जिसके बाद अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. नंदा गुरुवारा द्वारा महाविद्यालय में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई।

इसके साथ ही पालक शिक्षक विद्यार्थी बैठक को आपसी विचारों के समन्वय के लिए आवश्यक बताया गया। वहीं इस प्रकार की गतिविधियां महाविद्यालय में नियमित संचालित होते रहने की बात कही गई। बैठक में पालक महेंद्र साहू, रूपेंद्र शुक्ला, चित्रसेन साहू एवं रामानंद ठाकुर द्वारा अपने विचार रखे गए एवं आवश्यक सुझाव दिए गए। अंत में धन्यवाद व्यापन डॉ. पोखराज शर्मा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि व्याख्याता डॉ यमन कुमार साहू एवं एमएससी के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Exit mobile version