Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलटी, 13 लोग थे सवार

अंबिकापुर : प्रतापपुर रोड में सरगवां के पास तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई है। महिंद्रा बोलेरो में कुल 13 लोग सवार थे, जो की बाल-बाल बच गए। वहीं एक सवार को मामूली चोट आई। बलरामपुर के चौरा निवासी कुछ ग्रामीण अपने बच्चों के साथ बोलेरो पर अंबिकापुर आ रहे थे।

कोरबा जिले ग्रामीण में काम करते हैं। उनके बच्चे अंबिकापुर में रहकर पढ़ते हैं। कल बच्चों को अंबिकापुर छोड़ते हुए ग्रामीण बोलेरो से कोरबा जाने निकले। वे सरगवां के पास पहुंचे कि ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना पर पुलिस की डायल 112 व संजीवनी एंबुलेंस पहुंची। पुलिस ने सभी सवारों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया।

सभी को मामूली चोट आने से डाॅक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है। इनमें से एक को हाथ में चोट आई थी। हादसे के बाद ड्राइवर वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बताया कि ड्राइवर नशे में था, और हादसा इसी कारण से हुआ। नशे में वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटना हो गई। पुलिस की टीम ड्राइवर की तलाश कर रहे हैं।

Exit mobile version