रायपुर । महादेवघाट के पास स्थित शिवोम विद्यापीठ हायर सेकेंडरी स्कूल में विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के लिए प्रसिद्ध इस विद्यालय में विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावकों और ग्रैंड पेरेंट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना और लोगों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने योग के विभिन्न आसनों और प्राणायाम का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बताया गया कि योग केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने की कला भी है। उपस्थित अभिभावकों और वरिष्ठ नागरिकों को भी योग के महत्व और इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।
वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर योग प्रशिक्षक ने किया मार्गदर्शन
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के योग शिक्षक टिकेश्वर पटेल के मार्गदर्शन में किया गया। टिकेश्वर पटेल छत्तीसगढ़ के योग ब्रांड एंबेसडर, वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर और फिजियोथैरेपिस्ट हैं। उन्होंने विभिन्न योगासन, प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी अभ्यासों का प्रदर्शन कर सभी को योग अपनाने के लिए प्रेरित किया।
ग्रैंड पेरेंट्स के लिए विशेष योग सत्र
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि ग्रैंड पेरेंट्स के लिए विशेष योग और प्राणायाम सत्र आयोजित किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को उनकी उम्र और स्वास्थ्य के अनुसार योगाभ्यास कराया गया, जिससे उन्होंने योग के सकारात्मक प्रभावों का अनुभव किया।
स्वस्थ जीवन का दिया संदेश
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर विद्यार्थियों और अभिभावकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा।
