Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

BJP के नवनियुक्त जिला प्रभारी का भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक 30 दिसंबर को

भाजपा के नवनियुक्त जिला प्रभारी राजीव अग्रवाल जी का नियुक्ति के पश्चात दुर्ग में प्रथम आगमन दिनांक 30 दिसंबर 2022 (दिन शुक्रवार) को होगा, इस अवसर पर जिला प्रभारी माननीय राजीव अग्रवाल जी द्वारा प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक दोपहर 1:00 बजे जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में आहूत की गई है।

विशेष : उक्त जिला बैठक में भारतीय जनता पार्टी एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्यगण, सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक मंडल भाजपा पदाधिकारीगण, मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं सहसंयोजक

मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, निवर्तमान विधानसभा प्रत्याशी, पूर्व महापौर, नगर निगम-नगर पालिका एवं नगर पंचायत के पार्षद/पूर्व पार्षद, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्य, सहकारिता क्षेत्र के प्रमुख नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगें है। उक्त बैठक की जानकारी भाजपा के जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा द्वारा दी गई है ।

Exit mobile version