Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

वुड आईलैंड कॉलोनी में हो रही है लगातार चोरी, एसपी ने किया निरीक्षण

अम्लेश्वर : नगर पालिका परिषद कमलेश्वर में स्थित वुड आइलैंड कॉलोनी मैं लगातार चोरी की घटना की शिकायत थाना अम्लेश्वर को मिल रही है जिसे देखते हुए आज दुर्ग पुलिस अधीक्षक द्वारा वुड आईलैंड कॉलोनी का निरीक्षण किया गया एवं उपस्थित कॉलोनी के सदस्यों से चर्चा कर सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए कहा गया एवं विभाग द्वारा यहां पुलिस सहायता केंद्र खोलने की बात एसपी द्वारा की गई ।

आपको बता दें की कॉलोनी में एक समिति बनी हुए हैं जो सीसीटीवी कैमरे के लिए कॉलोनी में रहने वाले 400 लोगों से सहयोग राशि लेकर सीसीटीवी कैमरा लगाने की बात समिति के लोगों ने की है जिससे आने जाने वाले लोगों को ऊपर नजर रखी जा सके और चोरी के अंजाम देने वाले अज्ञात व्यक्ति को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिल सके।

उक्त मौके पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार, एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ,थाना प्रभारी सीदार साहब, सब इंस्पेक्टर विजय मिश्रा सहित अमलेश्वर थाना के स्टाफ गन एवं नगर पालिका परिषद अमलेश्वर के उपाध्यक्ष उमेश कुमार साहू पार्षद हिमांशु शर्मा, प्रवीण चंद्राकर,ममता नाग जी नागा  एवं समिति के सदस्य एम आर साहू, डॉ आलोक पाल, कुलदीप बैसवाडे, अविनाश दीवान , बी के वर्मा, पी आर परगनीहा, संजय दीवान प्रकाश ठाकुर, संजीत पांडे कौशल,भुवाल सहित कॉलोनी के नागरिक गण उपस्थित रहे।

Exit mobile version