Site icon Chhattisgarh 24 News : Daily Hindi News, Chhattisgarh & India News

बेटे ने की माँ की हत्या, आरोपी बेटा हुआ गिरफ्तार

सूरजपुर : सूरजपुर थाना पुलिस ने मां की हत्या के आरोप में फरार चल रहे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। दोषी की पहचान विरेन्द्र सिंह (35) के रूप में की गयी है। वह ग्राम उमेश्वरपुर का निवासी है। यह घटना 29 मार्च 2025 की है। विरेन्द्र ने पैरा ढोने के लिए गांव के 5 लोगों को अपने घर बुलाया था। काम होने के बाद उसने सभी को खाना खिलाया। इस दौरान मौके पर शोर-शराबा हो रहा था। विरेन्द्र की मां एतवारी उर्फ रतियारो ने उन्हें शोर करने से मना किया। इस बात पर गुस्से में आकर विरेन्द्र ने डंडे से अपनी मां पर वार कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।

मृतका की बेटी की शिकायत करने पर पुलिस ने धारा 103(1) बीएनएस के तहत यह मामला दर्ज किया। पुलिस कि टीम आरोपी की तलाश में लगी हुई थी। मुखबिर की सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोषी को पकड़ लिया। पुलिस द्वारा पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में उपयोग किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो और SDOP प्रेमनगर नरेन्द्र सिंह पुजारी के मार्गदर्शन में की गई। चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर बिसुनदेव पैंकरा और उनकी टीम ने दोषी को गिरफ्तार करने में अहम भूमिका निभाई है ।

Exit mobile version